भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश देख पार्टी प्रत्याशी रितेश पाण्डेय गदगद
-
भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश देख पार्टी प्रत्याशी रितेश पाण्डेय गदगद
टांडा,अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा टांडा 55 लोकसभा की कार्यकर्ता परिचात्मक बैठक सदरपुर में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी रितेश पांडेय गदगद हो गये। उन्होंने अपने सम्बोंधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की रीड़ संगठन के कार्यकर्ता होते हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं। आप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके नेता नरेंद्र मोदी हैं प्रधानमंत्री का उद्देश्य देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुखों तक टोली बनाकर प्रतिदिन लोगों से मिले कोई भी छूटे न भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं लोगों से बताएं कि हमारे लोकप्रिय सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास कर रही है विकसित भारत के सपनों को साकार करने की तरफ अग्रसर है आपका एक वोट विकसित भारत बनाने की लिए मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने भी संबोधित किया जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे साल मेहनत करते हैं। अब सजग रहने की जरूरत है कि अपने बूथों को मजबूती से पकड़ कर रखें। प्रतिदिन लोगों से मिले उनका हाल-चाल ले और योजनाओं के बारे में बताएं। हम निश्चित रूप से बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और लोकप्रिय प्रत्याशी रितेश पांडेय को दिल्ली भेज कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, टांडा विधानसभा संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, विधानसभा प्रभारी संजय सिंह पूर्व विधायक संजू देवी, क्षेत्रीय श्रम प्रकोष्ठ के नेता रामसूरत मौर्या, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ,पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शंकर गुप्ता, लीलावती वर्मा, आदित्य शुक्ल, श्याम बाबू गुप्ता नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, सदरपुर मंडल के अध्यक्ष रामधनी वर्मा टांडा विधानसभा के मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कार्यालय प्रमुख अंकित जायसवाल,रिंसु सोनी, गौतम उपाध्याय, सुभाषमांझी, दशरथ मांझी राकेश गौड़, जयप्रकाश यादव,अशोक विश्वकर्मा राहुल रमन, प्रबल देवराय, सुमन गुप्ता, वैशाली सिंह, लता श्रीवास्तव, भावना चौरसिया, मंजू गुप्ता, सोनाली सिंह, मनोज यादव, दुर्गेश पाठक, जंग बहादुर कन्नौजिया, राकेश सोनकर, दिनेश मौर्य, संजीव जयसवाल, प्रमोद गुप्ता, अजय सोनी, राजू कन्नौजिया, वीसू सलूजा, शिवम मौर्य, पंडित अजीत द्विवेदी, सतपाल सलूजा अखिल कपूर, आशीष सोनी, मनोज साहू, मनोज मिश्रा, बृजेश मौर्य, रोहित गोडसे, साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।