पुरानी रंजिश को लेकर घर में आराम कर रहे परिवार पर दबंगों का हमला

-
पुरानी रंजिश को लेकर घर में आराम कर रहे परिवार पर दबंगों का हमला
जलालपुर,अंबेडकरनगर। पुरानी रंजिश में गर्मी और उमस से बचने के लिए घर में आराम कर रहे परिजनों पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कुल चार महिला पुरुष व दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज हेतु सीएचसी भियांव ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना कटका थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर को घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मूरत निषाद और राधेश्याम के बीच बीते कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है।पीड़ित शिव मूरत निषाद की तहरीर पर पुलिस ने चुनाव के बाद पंचायत कर मामला हल करने का आश्वासन दिया था किंतु शुक्रवार की दोपहर में जब शिव मूरत निषाद के परिवार की शांति देवी गीता देवी दिव्यांग सौरभ और बुजुर्ग शिव मूरत घर के अंदर धूप व गर्मी से बचने के लिए चारपाई पर लेट थे।इसी समय राधेश्याम यादव बुधीराम सुखदेव राहुल यादव बंशीधर राजित राम के साथ चार महिलाएं हाथ में लाठी डंडा सरिया बेलचा लेकर ईंट पत्थर फेंकते घर में घुस गई और उक्त चारों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार पर जब तक अन्य लोग बीच बचाव को आते शांति देवी गीता देवी सौरभ का सिर फट गया। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। बुजुर्ग शिव मूरत गंभीर रूप से घायल हो गए। एस ओ ने बताया कि चार लोग बुरी तरह घायल है। सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि शिव मूरत के पुत्र ने बताया कि 4ः30 बजे ही पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।