Ayodhya

डीएम का आदेश बेअसर, जलालपुर के लेखपाल रविकान्त का मुंशी कैमरे में कैद

 

 

ओंकार शर्मा

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील में कार्यरत लेखपाल खुद कार्य करने के बजाय मुंशी रख कार्य करा रहे है। जबकि जिलाधिकारी ने तहसील में अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे लोगों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी के आदेश का जलालपुर तहसील में कितना पालन किया जा रहा है कैमरे में कैद फोटोग्राफ इसकी गवाही दे रहे है। काम के बदले इनको रुपया कहां से दिया जाता है सवाल खड़ा हो रहा है। तहसील के पीछे लेखपाल संघ भवन बना है। इसी भवन में लेखपाल संघ के पदाधिकारी बैठ कर आम जनता का काम करते है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारी और लेखपाल रविकांत त्रिपाठी कक्ष में बैठे नजर आ रहे है। लेखपाल के बगल उनका मुंशी सरकारी कागजात से नकल बना रहा था। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र पहन कर कार्य करने का आदेश जारी किया है किंतु इसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। सवालो के घेरे में है तहसील जलालपुर का कार्यालय कैमरे में कैद लेखपालों के मुंशी का कार्य करते हुए फोटो वायरल होने के बाद भी अधिकारी चुप है। क्या कारण है आखिर क्यों बरस रही है उसे अधिकारियों की कृपा ऐसे भ्रष्ट लेखपाल पर। लेखपाल रविकांत के विरुद्ध 30 सितंबर को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने तहसीलदार जलालपुर को जांच करने का निर्देश दिया था जो ठंडे बस्ते में चला गया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!