Ayodhya

जिला कारागार में पंख संस्था का बंदी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

टांडा,अंबेडकरनगर। जिला कारागार के महिला बैरक में पंख संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर महिला जेल वॉर्डर कु. वदना यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बंदिनियों द्वारा महिला दिवस के शुभ अवसर पर मन मोहक गीत प्रस्तुत किये गये। मनोचिकित्सक डॉ जे.के. वर्मा (आशीर्वाद हॉस्पिटल अकबरपुर) एवम डा. पंजतन द्वारा महिलाओं की काउंसलिंग की गई और उनको मैडिटेशन कराकर उन्हें मानसिक अवसाद से दूर करने का प्रयास किया गया। मोटिवेशन स्पीकर डॉ गीतिका वर्मा (लाइफ कोच) द्वारा श्नई राहें, नया सवेरा पर एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें उनको हर परिस्थिति में आगे बढ़ना और अपने आगे के जीवन को बेहतर बनाने और जीवन जीने के तरीके सिखाए गये। डा. प्रतिमा दास ने महिलाओं को अपने भविष्य को सुधारने, संवारने एवम अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के गुण सिखाए। पंख संस्था अध्यक्ष ने महिलाओं से रूबरू होते हुए कहाकि कोई इंसान अपनी एक गलती से परिभाषित नहीं होता, बल्कि वह उससे क्या सीखता है यही उसकी असली पहचान है। पंख संस्था के कोडिनेटर अथर्व मिश्रा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारो की जानकारी दी। जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र द्वारा पंख संस्था के संस्थापक वरिष्ठ मनप्रीत सिंह बग्गा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उपहार बंदिनियों के लिए कारागार में रहकर अपना भविष्य सवारने और कारागार से बाहर जाकर पुनः नई जिंदगी जीने का बेहतर अवसर देगी। इस अवसर पर कारापाल संतोष कुमार, उपकारापाल सूर्यभान सरोज, तेजवीर सिंह, शशांक यादव व नीलम वर्मा, विपिन कुमार, अनूप कुमार गोंड के साथ-साथ महिला जेल स्टाफ उपास्थित रहीं।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!