Ayodhya

ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों पर बरस रही है अधिकारियों व प्रधानांं की कृपा

  • ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों पर बरस रही है अधिकारियों व प्रधानांं की कृपा
  • अधिकांश गांवों में किस कर्मचारी की तैनाती है ग्रामीणों को नहीं है पता,चेहरा तक पहचानते नहीं

अम्बेडकरनगर। जिले की ग्राम पचांयतों में तैनात सफाई कर्मचारियों की लापरवाही व उनकी मनमानी के चलते चहुंओर गंदगी का अम्बार है। इस लापरवाही और मनमानी के पीछे विकास विभाग के अधिकारियों व प्रधानों की उन पर कृपा होना बताया जा रहा है।

ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में गांव की सफाई के लिए इस जिले में लगभग 1 हजार 8 सौ सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी ताकि शहरों की तरह गांवों की गलिया में बनी नाली और मार्गों की बेहतर सफाई हो किन्तु यह सपना ग्रामीणों का धरा रह गया। जिले के किसी भी विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण करा लिया जाए तो सभी में गंदगी का अम्बार है।

इन ग्राम पंचायतों में जो सफाई कर्मचारी तैनात है वे कभी पहुंचते ही नहीं। बताया यहां तक जा रहा है कि किस सफाई कर्मचारी को यहां दायित्व मिला है किसी ने उसके चेहरे को देखा तक नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी सफाई कर्मचारियों पर विकास विभाग के अधिकारियों व प्रधानों का संरक्षण है।

इन्हीं की जी हुजूरी में उनकी नौकरी चल रही है। जब कभी मन में आया तो सम्बंधित गांवों में पहुंचे और प्रधान से मिलकर अपनी नौकरी पक्की कर लिये। इसी तरह अधिकारियों के यहां उनके बताये कार्य को करते हुए अपने दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। किसी भी ग्राम पंचायत में सभी ढंग से सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है।

इस लापरवाह व मनमानी के चलते गांवों की नालियां गंदगी से पटी पड़ी है और जो मार्ग है उन पर पूरा कूड़ा करकट और बड़ी-बडी़ जगंली घास उगे हुए है। ग्रामीणों के अनुसार इधर बरसात का वक्त आ रहा है। यहीं हाल रहा तो मच्छरो की उत्पत्ति बढे़गी और उनके आक्रमण से आम नागरिक संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने के लिए विवश रहेगा।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!