किसान सम्मन निधि की 16वीं किस्त जारी होने का भाजपायों ने देखा लाइव प्रसारण
-
किसान सम्मन निधि की 16वीं किस्त जारी होने का भाजपायों ने देखा लाइव प्रसारण
जलालपुर।अंबेडकरनगर।जलालपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खाता में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण देखा गया।कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत पीएम किसान उत्सव दिवस के आयोजन की शुरुआत पूर्व विधायक सुभाष राय, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय आदि ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया।इस दौरान किसानों और अतिथियों ने प्रधानमंत्री मोदी का लाइव भाषण सुना और देखा गया। मुख्य अतिथि सुभाष राय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार किसानों को कई प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान कर रही है। छोटे मझौले किसानों को आर्थिक दुश्वारियां को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को तीन बार कुल 6 हजार रुपए की धनराशि उनके खाता में सीधे ट्रांसफर कर रही है। इस राशि से किसान साहूकार के चंगुल से मुक्ति पाकर अपने जरूरत का बीज और खाद खरीद बेहतर फसलों की पैदावार कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में किसानों को जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया है और कहा है कि अपने परंपरागत उत्पादों के अलावा अब मोटे अनाजों की उत्पादन की जरूरत है। मोटा अनाज सेहत के लिए बहुत जरूरी है। संयुक्त वीडियो पवन कुमार ने कहा कि जैविक खाद का प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति सदैव बनी रहेगी। इसमें उपज की जा रही फसल में भरपूर पौष्टिक आहार मिलेगा जो मनुष्य के साथ ही पालतू पशुओं को बीमारी से दूर रखेगा। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राम फेर कनौजिया,अनुभव पटेल, अमरनाथ सिंह, प्रधान अमरेश कुमार पाल ,दयाशंकर राजभर, रणंजय सिंह रवि, केसरी नंदन त्रिपाठी, बैजनाथ तिवारी समेत सैकड़ों महिला पुरुष किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि गोदाम प्रभारी विनीत वर्मा और अध्यक्षता एडीओ कृषि अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम से पूर्व सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।