24 जुलाई को लोक अदालत में वादों का होगा निस्तारण

- 24 जुलाई को लोक अदालत में वादों का होगा निस्तारण
अम्बेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार 13 जुलाई को जनपद न्यायालय, में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु एडीआर भवन, जनपद न्यायालय, में मोहन कुमार, माननीय विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के निर्देशानुसार भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज अधिकारीगण के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में नियत एवं निस्तारित किये जाने वाले वादों के सम्बन्ध में चर्चा हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ आयोजित बैठक में सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शैलेश कुमार मौर्य, सिविल जज. ज्योत्सना मणि यदुवंशी, अपर सिविल जज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गार्गी, सिविल जज, त्वरित, मेधा चौधरी, सिविल जज अभिषेक सिंह, सिविल जज जूडिजेएम. टाण्डा, जान्हवी वर्मा, सिविल जज त्वरित एवं आश्री शाह, सिविल जज जूडि, त्वरित प्रथम उपस्थित रहे।
भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में अपने न्यायालय पर लम्बित वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित करवाने का प्रयास करें इसी क्रम में अपर जिला जज सचिव द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को वादों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत वादों के अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के मध्य समय-समय पर प्री-ट्रायल बैठकें आयोजित करवाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
अधिकारीगण द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। किसी अधिकारी द्वारा किसी भी समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट नहीं कराया गया है।