सुरेश लाल श्रीवास्तव को मिला नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियन्स अवार्ड 2022

-
सुरेश लाल श्रीवास्तव को मिला नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियन्स अवार्ड 2022
अम्बेडकर नगर। राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज, अम्बेडकरनगर के प्रधानाचार्य व पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रामनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव को इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी मिशन ऑर्गनाइजेशन(भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा पंजीकृत)द्वारा नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियन्स अवार्ड 2022 से शिक्षाविद,लेखक, कवि,स्तम्भकार होने के सन्दर्भ में सम्मानित किया गया।
इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी मिशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा फाइव स्टार होटल इन्दौर में आयोजित समारोह में एक लेखक, कवि, साहित्यकार, शिक्षक व प्रधानाचार्य के रूप में सुरेश लाल श्रीवास्तव की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए आईएचएमओ के चान्सलर मिस्टर वी वी सुब्रमनियन तथा इसके इसके प्रोग्रामिंग हेड मिस्टर जे. के.डेविस(कनाडा) द्वारा मेडल, सम्मानपत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जैसा कि अभी हाल ही में मानवीय मूल्यों, मानव अधिकार एवं सामाजिक मूल्यों पर लेखन तथा काव्य सृजन सन्दर्भ में श्री श्रीवास्तव को ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन द्वारा भी नोबेल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।साथ ही इसी बावत वर्थी वेलनेस फाउंडेशन द्वारा इन्हें राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एक लेखक, कवि एवं स्तम्भकार के रूप में आपकी अब तक सात सौ से अधिक लेख,सौ से अधिक साझा संग्रह प्रकाशित हैं।आधा दर्जन से अधिक एकल संग्रह का सृजन भी आपके द्वारा किया जा चुका है, जिसमें से मानवता के विविध आयाम और हृदय की पुकार प्रकाशित कृति है।
लगभग तीन सौ से अधिक सम्मानपत्र प्राप्त सुरेश लाल श्रीवास्तव ने अपनी उपलब्धियों का सारा श्रेय स्वर्गीय पिता रामेश्वर लाल श्रीवास्तव, माँ उर्मिला श्रीवास्तव, गुरुजनों एवं विश्व मानव समाज को दिया है।
श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद नीना श्रीवास्तव,जिला विद्यालय निरीक्षक अम्बेडकरनगर प्रवीण कुमार मिश्र, कन्नौज के डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जलालपुर अनिल त्रिपाठी, शिक्षक, लेखक, कवि व स्तम्भकार उदयराज मिश्र,राजकीय शिक्षक गजेन्द्रपाल, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि ने हार्दिक बधाई दी है।