Ayodhya

सरकार के आठ साल कार्यकाल पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का सिलसिला जारी

 

अंबेडकरनगर। भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय आयोजित होने वाले सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति कार्यक्रम पर विविध आयोजन का सिलसिला जारी है। दूसरा दिन गो. संवर्धन एवं गो-सेवा दिवश के रूप में मनाया गया। बुधवार को सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों ने गो माता का पूजा अर्चना किया। इसी कड़ी में उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल, तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने जलालपुर कस्बा स्थित पशुआशय पहुंच गाय माता की सेवा की। अधिकारियों ने गो माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका माल्यार्पण किया। इसके उपरांत गो माता को केला हरी घास आदि खिलाया। इस दौरान जिला प्रदूषण बोर्ड समिति सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि नगरपालिका के बड़े बाबू राम प्रकाश पाण्डेय समेत अन्य मौजुद रहे। इसी कड़ी में जलालपुर ब्लॉक के गानेपुर पटोहा स्थित पशुआश्रय केंद्र पर विविध आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान शरीफा देवी और प्रतिनिधि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने गो माता का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया और केला खिलाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गो माता का वध कर उसका मांस खाया जाता था। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी आदित्यनाथ के हाथों आई उन्होंने गोवंश वध पर रोक ही नहीं लगाई अपितु उनके रहने खाने की उत्तम व्यवस्था कर दर्जनों पशुआश्रस केंद्र का निर्माण कराया। आज गो माता की रक्षा हो रही है।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रणंविजय प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राम विलास राम,सहायक विकास अधिकारी पंचायत व्रजेश तिवारी,पशु डा. धर्मेन्द्र यादव अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!