शांति पूर्ण माहौल में मनायें होली और रमजान का त्योहार- एसडीएम

इल्तिफातगंज,अम्बेडकरनगर। आगामी त्योहारों रमजान, होलिका दहन होली, ईदुल फितर को लेकर नगर पंचायत इल्तिफातगंज सभागार में उपजिलाधिकारी अधिशाषी अधिकारी सौरभ शुक्ल के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी अधिशाषी अधिकारी सौरभ शुक्ल ने नगर पंचायत के वरिष्ठ लोगों से बात-चीत करते हुए कहा कि आगामी त्योहार जैसे कि पवित्र रमजान का महीने में ही होलिका दहन तथा होली का पर्व है जिसमें कोई भी किसी प्रकार की समस्या हो उसे आपस में दूर करके हर्ष उल्लास के साथ सभी त्योहारों को मनाए और साथ ही साथ ये भी कहा कि पवित्र रमजान, होलिका दहन तथा होली का पर्व, ईदुल फितर इन सभी त्योहारों में प्रशासन द्वारा जो भी जरूरत है उसे पूरा किया जाएगा जैसे की सफाई, चूना कारी, टैंकर से पानी आदि सारी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। थानाध्यक्ष रितेश पाण्डेय द्वारा कहा गया कि रमजान,होलिका दहन तथा होली को लेकर जो भी समस्या थाना क्षेत्र में है पुलिस प्रशासन द्वारा इन सभी समस्याओं की गहनता से जांच कर सारी तैयारियां की जा रही है। इसके पूर्व में थानाध्यक्ष रितेश पाण्डेय द्वारा थाना परिसर पर थाना क्षेत्र के लोगों को बुला कर रमजान का पवित्र त्योहार तथा आगामी त्योहार होलिका दहन होली के बारे में शासन द्वारा सभी नियमों को अवगत कराया गया था। उप जिलाधिकारी अधिशाषी अधिकारी सौरभ शुक्ल ने शासन प्रशासन द्वारा सभी त्योहारों पर दी गई गाइडलाइनो के बारे में लोगों को बताया और कहां शान द्वारा जो भी गाइडलाइन त्योहारों में जारी होगा सभी नियमों का पालन करते हुए त्योहार को मनाए। बैठक में उप निरीक्षक ब्रिजेश सिंह, विजय त्यागी, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह, बालकृष्ण तिवारी, अशोक सिंह आदि पुलिस बल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध इरफान अहमद, सभासद लवकुश पाण्डेय, सहीर अहमद, होलिका कमेटी के अध्यक्ष शशि प्रकाश कसौधन, अलमीन अहमद, मुफ्ती महबूबुर्रहमान, कुतुबुद्दीन, जियाउद्दीन, महमूद मुजफ्फर,लाल चंद्र अग्रहरि, भाजपा नेता अमित पाण्डेय आदि थाना क्षेत्र के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।