Ayodhya

वेश कीमती जमीन में अवैध कब्जे के विरोध पर महिलाओं के साथ छेड़खानी

 

अंबेडकरनगर। कीमती जमीन पर अवैध कब्जेदारों का विरोध करने पहुंची महिलाओं का कपड़ा फाड़कर छेड़खानी की गई। इतनी ही नहीं विपक्षियों की पिटाई से वह बेहोश हो गई। जब तक अन्य बीच बचाव को आते दोनों दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो दबंग के विरुद्ध हत्या का प्रयास छेड़खानी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में 16मार्च को घटित हुई। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने लिखा है कि उसकी जलालपुर अकबरपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर ककरडिल्ला में वेश कीमती जमीन है।इसी जमीन पर गांव निवासी दिनेश पुत्र राम आसरे और राम अजोर अवैध कब्जा करना चाहते है। 16 मार्च दोपहर 12 बजे के करीब उक्त दोनों खेत में रखा ईंट जबरदस्ती हटाने लगे। सूचना पर बहन पत्नी और मां ने पहुंच विरोध किया तो उक्त दोनों दबंग महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध पर कपड़ा फाड़ दिया और इतना मारा कि महिलाएं बेहोश हो गई।सभी महिलाओं को काफी चोट आई। जब तक अन्य बीच बचाव को आते वक्त दोनों दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध छेड़खानी हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!