AyodhyaUncategorized

विवाहिता की तहरीर पर दहेज लोभियों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत

 

टांडा,अम्बेडकरनगर। ससुरालीजनों द्वारा दहेज न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालजनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़िता द्वारा दिये गये प्रार्थना में बताया की माधुरी पुत्री स्व. बाबूराम निवासी साविकापुर महुआरी की निवासिनी है। पीड़िता का विवाह 17 जनवरी 2021 को नरमीत रंगा पुत्र सुरेश रंगा पता तोशाम बाईपास न्यू उत्तम नगर भिवानी हरियाणा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया पीड़िता के ससुर सुरेश रंगा द्वारा 100000 की मांग सास शकुंतला द्वारा सोफा एवं फ्रिज की मांग, पति निर्मित तिरंगा द्वारा अपाचे गाड़ी एवं सोने की सीकड़ की मांग करते हुए लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से मारपीट एवं गाली-गलौज के साथ प्रताड़ित किया करते थे। पीड़िता को प्रताड़ित करने में पीड़िता के जेठ नवीन रंगा एवं जेठानी राजकला भी शामिल रहते थे। शादी के उपरांत पीड़िता के पास एक पुत्री भी है पीड़िता द्वारा 2 वर्ष पूर्व दहेज की मांग एवं लगातार प्रताड़ित होने की सूचना फोन द्वारा अपने माता-पिता को दिया गया। सूचना पर पहुंचे प्रार्थिनी के मायके वालों के साथ कुछ दिन के लिए मायके चली आई आने के कुछ महीने बाद पीड़िता लगातार ससुराल जाने के लिए अपने पति सासु ससुर जेठ जेठानी से फोन द्वारा ससुराल जाने के लिए बात करती रही किंतु ससुराल पक्ष के उपरोक्त सभी के लगातार दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे। और धमकी भी देते रहे कि बिना दहेज पूरा किए ससुराल आती हो तो पुत्री सहित को जान से मार कर फेंक देंगे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!