Ayodhya

विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 

बसखारी,अम्बेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज रोड पर रात्रि में सो रही विक्षिप्त महिला से दुराचार करने वाले दोनों आरोपियों को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बसखारी कस्बे के जहांगीरगंज रोड पर बीती रात्रि सो रही विक्षिप्त महिला को दो शोहदो ने दुराचार किया । दुराचार करने के दौरान जब महिला चीखने व चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दिया। इसी दौरान दोनों आरोपी रात में भागने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ने के लिए सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य के संचालन में सर्च अभियान चला रही थी कि इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया। दोनों आरोपी बसखारी हंसवर मोड पर खड़े हैं जो कहीं भागने की फिराक में है जिस पर विश्वास कर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ सुबह 7ः30 बजे मुखबिर द्वारा बताएं स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान दोनों भागने लगे जिन्हें दौड़कर पकड़ने पर दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अमित गौड पुत्र प्रदीप गौड निवासी बसखारी तथा मनोज पुत्र कमरू निवासी सतरही थाना सम्मनपुर बताया जिन्हें पुलिस गिरफ्तार का थाने ले आई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बसखारी संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!