Ayodhya

वालाजी महाराज का सवामनी हवनोत्सव परंपरागत तरीके से संपन्न

 

टांडा ,अंबेडकरनगर ।टांडा के हकीम क्लब ग्राउंड चिंतौरा में श्रीबालाजी भक्त मंडल टांडा के तत्वावधान में आयोजित श्रीवाला जी महाराज का सवामनी हवनोत्सव परंपरागत तरीके से बुद्धवार को संपन्न हुआ। इसमें श्री बाला जी सरकार के भव्य दरबार का अलौकिक श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार से विधि-विधान से पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हवन यज्ञ के बीच बालाजी सरकार के जयकारों की गूंज हुई।विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। श्रीबाला भक्त मंडल टांडा के तत्वावधान में श्रीबाला जी महाराज के सवामनी हवनोत्सव की शुरुआत अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर हुई। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। भोग व पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। यज्ञ व भजन का भी दौर चला। लखनऊ से आए गायकों ने बालाजी महाराज का एक से एक भजन प्रस्तुत कर भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भव्य झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया। समय समय पर जयकारे से पूरा माहौल गूंजायमान होता रहा। भक्तिरस में डूबे श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। उत्सव का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। हर कोई बालाजी सरकार से सुखमय जीवन की कामना की। लोग दरबार में मत्था टेकने के बाद महा प्रसाद ग्रहण कर रहे थे इस मौके पर रमापति गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, पप्पू यादव, संजीव जायसवाल, आनंद तिवारी, राजेश सिंह, अभिषेक मद्धेशिया , कैलाश सोनी, रमेश चन्द्र, शार्दुल जायसवाल, विशाल गुप्ता, अभय अग्रवाल, विनोद वर्मा, शेखर गुप्ता, अजय सोनी, राहुल चौरसिया, मोतीलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!