Ayodhya

रमजान त्योहार में समस्याओं को अवगत कराएं, तत्काल होगा समाधान- संत कुमार सिंह

 

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय सीओ सिटी देवेंद्र मोर्या एसडीएम अकबरपुर अरविंद त्रिपाठी के निर्देश पर देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सन्त कुमार सिंह निरीक्षक अपराध राजकुमार वर्मा के साथ आगामी रमजान व अलविदा जुम्मे की नमाज त्योहार को शांति पूर्वक करवाने के लिए पैदल गश्त कर भ्रमण कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि बसखारी पुलिस आपके साथ 24 घंटे तैयार है। प्रभारी निरीक्षक बसखारी सन्त कुमार सिंह लोगों से की गई अपील की शांति पूर्वक रमजान ईद का त्यौहार मनाएंगे। त्योहार में हुड़दंग हुई तो कड़ी कार्रवाई तय हैप्रभारी निरीक्षक बसखारी सन्त कुमार ने कस्बा चौराहा पर जहां मौजूद लोगों का हाल-चाल पूछा और कहा कि किसी को समस्या हो तो तत्काल हमको अवगत कराएंगे। मौजूद लोगों से कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई पड़ता है तत्काल हमको अथवा चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दे। इस दौरान अपराध निरीक्षक राजकुमार वर्मा उप निरीक्षक प्रेम सिंह बृजेश यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!