Ayodhya

भियांव ब्लॉक के पर्वतपुर ग्राम पंचायत में बना खेल मैदान बदहाल

 

अंबेडकरनगर।ग्रामीणों के सुबह शाम टहलने युवाओं के खेल और एक्सरसाइज के लिए निर्मित मनरेगा पार्क खेल मैदान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लाखों रुपए से निर्मित पार्क की दीवाल जहां दरक रही है वहीं खेल मैदान में उगी झाडियां विभाग को आईना दिखा रही है। उगी झाडियों के बीच आसपास के लोगों के यह मैदान शौच स्थल बन गया है। यह हाल है भियांव ब्लॉक के पर्वतपुर ग्राम पंचायत में बने मनरेगा पार्क का जहां पूर्व में लगाए गए उपकरण आदि तक गायब हो गए हैं। विदित हो कि भाजपा सरकार ने गांवों में रहने वाले बुजुर्गो के सुबह शाम टहलने, युवाओं को खेलने कसरत आदि के लिए भियांव ब्लॉक के पर्वतपुर ग्राम पंचायत में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से मनरेगा पार्क खेल मैदान का निर्माण कराया था। तत्समय के वीडीओ अनुराग सिंह सचिव इरफान हैदर समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति तथा ग्राम प्रधान रामजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में इसका लगभग दो वर्ष पहले लोकार्पण कर आम जन मानस के लिए खोल दिया था।दो वर्ष बीत गए अब यह पार्क शौचालय घर में तब्दील हो गया है। चारदीवारी घटिया निर्माण के चलते दरक रही है। अन्दर उगी झाडियां इसकी बदहाली की गवाही दे रही है। इंडिया हैडपंप झाडयिं से घिरा पडा है। घास और फूल पत्ती सब सुख गई है। हां इसमें रखी गई चार बेंच ग्रामीणों का इंतजार कर रही है। बीडीओ अंजली भारती ने बताया कि मैं बैठक में हु। बाद में बात करिए।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!