Ayodhya

भाजपा सरकार में गरीबों को मिल रहा है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-सुभाष राय

  • भाजपा सरकार में गरीबों को मिल रहा है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-सुभाष राय

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सरकार के निर्देश पर गांव-गांव चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तहसील अन्तर्गत भिटौरा उत्तर ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष राय व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की मसीहा है जो सदैव गरीबों के हितार्थ कार्य कर रही है जिसका भरपूर लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है।

भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबकी विकास के लिए प्रयत्नशील है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ने महिलाओं, दिव्यांगों ,गरीबों के लिए हमेशा मदद के हाथ आगे बढ़ाया है महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर किसानों को किसान सम्मान निधि तथा सभी के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई है। इस मौके पर लाभार्थियों को गैस चूल्हा प्रदान करते हुए फल दान भी किया गया तथा मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर विपिन कन्नौजिया, अभिषेक यादव, शिवम ,संतोष पांडेय, विशाल यादव आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!