Ayodhya

भाजपा की आयोजित कार्यशाला में मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर दिये जोर

  • भाजपा की आयोजित कार्यशाला में मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर दिये जोर

अम्बेडकरनगर। लोकसभा 55वें 2024 चुनाव को लेकर भाजपा अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए भाजपा कार्यालय अटल भवन पर बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व जिले के प्रभारी विजय प्रताप सिंह, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं संचालन महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

मुख्य अतिथि ने प्रत्येक मंडल में लगाए गए प्रवासी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए किट देते हुए हर हाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत वाक्य को चरितार्थ करने का जोर दिया उपस्थित जिला पदाधिकारी हुआ मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रत्येक दशा में लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी कैसे मजबूती से खड़ी हो इस विषय को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समरसता बनाते हुए बूथ समिति का सत्यापन करने को कहा है।

जिला अध्यक्ष ने सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को बताया कि संगठन की आंशिक परिवर्तन यदि आवश्यक हो तो करते हुए प्रत्येक बूथ,शक्ति केंद्र और मंडल का सत्यापन दिनांक 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को पूर्ण करना है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने आगामी 24 तारीख को मन की बात व 25 तारीख को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर आयोजित हो इसकी योजना रचना बनाई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ,राम प्रकाश यादव ,कटेहरी पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी सहित पार्टी के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, जिला मंत्री व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!