Ayodhya

बदमाशों और गृह स्वामी में जवाबी फायरिंग से दहशत का माहौल

 

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार रात बदमाशों और गृहस्वामी के बीच फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। बदमाशों ने जैसे ही हमला किया, गृहस्वामी ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिससे घबराकर बदमाश भाग निकले। बीते शुक्रवार की देर रात बबुरा गांव निवासी स्वतंत्र मिश्र अपने परिवार के साथ रोजमर्रा की तरह रात का भोजन कर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर रस्सी के सहारे उनके घर की छत पर चढ़ गए। घर के पास लगी हैलोजन रोड लाइट की रोशनी में पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत स्वतंत्र मिश्र को सूचना दी। परीक्षा की तैयारी कर रहे किशोर द्वारा छत पर हलचल सुनकर तुरंत परिवार को सूचित किया गया। छत पर अज्ञात लोगों की मौजूदगी की सूचना पर सतर्क हुए स्वतंत्र मिश्र जैसे ही छत की ओर बढ़े, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में उन्होंने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया, जिससे बदमाश डरकर भाग निकले। सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने गांव के ही एक नाबालिग को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ जारी है। पीड़ित गृह स्वामी स्वतंत्र मिश्र का कहना है कि बदमाश किस उद्देश्य से आए थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन यह हमला जानलेवा था, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है,जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!