Ayodhya

फ्रेंचाइजी से कैश निकालने गयी महिला लौट कर नहीं आयी घर,जांच में जुटी पुलिस

 

अंबेडकरनगर। कुछ लोगों ने मुझे चाकू मार दिया है, मुझे बचा लो पड़ोसी के फोन पर उक्त बात बताने के बाद फोन बंद कर दिया गया। महिला के साथ घटित अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सदमे में है। शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रकरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघर मूसा गांव निवासी लालजी गौड़ की पत्नी अमरावती देवी से संबंधित है। उक्त गांव निवासिनी अमरावती सोमवार दोपहर करीब एक बजे हजपुरा बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा में रूपया निकालने के लिए गई थी। लेकिन शाम हो जाने के बाद ही वह घर वापस नहीं आई। अनहोनी की आशंका से परिजन उसे हर संभावित स्थान पर खोज बीन शुरू की। शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के पड़ोसी जमील की मोबाइल पर फोन आया। फोन पर रोते हुए अमरावती देवी ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे चाकू मार दिया है। मुझे किसी तरह बचा लो। उसके बाद फोन कट गया। खबर सुनते ही महिला के परिजन घबरा गए। रात 6ः24 पर महिला के नंबर पर परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया। उधर से आवाज आई की महिला को चाकू मार कर नदी में फेंक दिया है। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। घटना सामने आने के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका में परेशान है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला तीन पुत्री व एक पुत्र की मां है। जिसमें बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। महिला के पुत्र मंगेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सीओ सिटी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस के सहारे खोजबीन शुरू कर दी गई है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!