Ayodhya

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों की गोष्ठी आयोजित

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों की गोष्ठी आयोजित

अम्बेडकर नगर |्भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद भारत को हर स्तर पर संवारने का काम किया |उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा पंचवर्षीय योजना, भाखड़ा नांगल बांध, आईआईटी, एम्स और राज्यों का पुनर्गठन उनकी महान दूरदर्शी सोच थी.जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और हिंद के जवाहर* विषय पर गोष्ठी की जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी ने किया .जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया और
उनके द्वारा स्थापित मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.
उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना कर पं जवाहरलाल नेहरू ने भारत की धाक पूरे विश्व में जमा दी | .
गोष्ठी को उप्र कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव रमेश त्रिपाठी, अनंत बहादुर सिंह और सुनील कुमार गौड़ ने भी संबोधित किया.
प्रमुख रूप से चिंताहरण पांडेय, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, रजनीश राजभर, राजीव कसौधन, अनस बेग और राजपत पटेल मौजूद रहे |.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!