Ayodhya

नरेन्द्र देव इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य के परिवार से पुराना है नाता : बृजेश पाठक

 

अंबेडकरनगर। नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह परिवार की प्रतिमा का अनावरण किया। तदोपरांत उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मेरा लगाव अनिरुद्ध सिंह परिवार से बहुत पहले से है, मैं जलालपुर की गली-गली से परिचित हूं। उन्होंने वर्तमान शिक्षकों को प्रेरित कर कहा कि ऐसा बेहतर शिक्षा प्रदान करे जिससे छात्राओं का जीवन बेहतर हो सके। आज ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और प्रबंधन पर बल दिया। इसके पूर्व हेलीपैड स्थल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा आदि का भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिलाधिकारी अनुराग शुक्ल, पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद, डॉ मधुलिका सिंह, अरुण कुमार सिंह, डॉ रजनीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव समेत अन्य ने माल्यार्पण, स्मृत चिन्ह और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।मंच पर मंचासिन अतिथियों और भारी भीड़ के बीच आयोजक डॉ मधुलिका सिंह ने कहा कि आज स्व पिता अनिरुद्ध सिंह की चौथी पुण्यतिथि है।50 वर्ष बाद मैं विद्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। पिता को याद कर उनकी आंखे भर आई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष नरेन्द्र देव इंटर कालेज के दो छात्र छात्राओ को निःशुल्क एएनएम, जीएनएम आदि की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी।पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि बाबू अनिरुद्ध सिंह विद्यालय में अनुशासन के लिए मशहूर रहे।इसी के साथ ही उनके सामाजिक रुचि ने विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के विकास में अहम योगदान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री डॉ मधुलिका सिंह अपनी माटी की खुशबू को बरकरार रखने के लिए यहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल खोल रोगियों की सेवा कर रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की तर्ज पर स्नातक स्तर पर सुविधा देने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि आज जैसे डॉ मधुलिका सिंह ने अपने पिता का नाम रोशन किया है वैसे ही आप क्षेत्र का नाम रोशन करे। अति विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबू अनिरुद्ध सिंह के पद चिन्हों पर चलकर आगे का मार्ग प्रशस्त करे जिससे देश समाज का विकास हो सके। उन्होंने छात्र छात्राओ से सही रास्ता चुने। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सबका धन्यवाद अर्पित किया। संचालन विश्वनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्नाव अयोध्या के जिलाध्यक्ष, रमा शंकर सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरान्त सीएचसी का किये निरीक्षण और की समीक्षा बैठक

अंबेडकरनगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने 30 शैय्या मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का जायजा लिया गया। तत्समय पांच गर्भवती महिलाओं (कुसुम लता, पूजा, सृष्टि, मंगिता,रुचि) की गोद भराई की तथा तीन लाभार्थियों (सीता देवी, शीला देवी, मंगरा) को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षय रोग कक्ष, ओपीडी कक्ष ,आईपीडी कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष का जायजा लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं एवं मेडिकल कॉलेज की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जो भी दिक्कतें हैं उनको दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल अयोध्या को निर्देशित किया गया कि सभी अस्पतालों की गहन समीक्षा करके रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रेषित करें। फायर सेफ्टी एडिटिंग का कार्य चल रहा है। सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट मंडल से प्रेषित हेतु निर्देशित किया गया। सभी अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज का भी फायर ऑडिट रिपोर्ट अयोध्या मंडल अयोध्या से मांगा गया। जनपद के लोगों को उच्च कोटि चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में जो कमियां है उसे जल्द से जल्द दूर कर दिया जाए। बैठक के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल अयोध्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी जलालपुर,डीपीएम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!