Ayodhya

दो लाख रुपए की लागत से तीन वर्ष पहले कागजों पर निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण DM से शिकायत के बाद शुरू

जलालपुर।अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत में एक घोटाला का फिर से जिन्न बाहर निकल आया।कागजात में लगभग दो लाख रुपए की लागत से तीन वर्ष पहले निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण जिलाधिकारी से शिकायत के बाद शुरू हो गया है। वर्तमान ग्राम प्रधान ने धनराशि खर्च करने के बाद इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण नही किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रकरण जलालपुर ब्लॉक के रूधौली अदाई ग्राम पंचायत का है। विदित हो कि पिछले कार्यकाल में प्रधान और तत्कालीन सचिव सुनील सोनकर ने ईश नारायण के घर से गड्ढे तक बगैर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लगभग दो लाख रुपए की धनराशि खर्च कर दिया था।जब यह बात ग्रामीणों और ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार प्रजापति को लगी तो उन्होंने ब्लॉक में शिकायत दर्ज कराई किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

ब्लॉक से उचित कार्यवाही नहीं होता देख प्रधान ने बीते गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।जिलाधिकारी से की गई शिकायत की जानकारी होते ही सचिव सुनील सोनकर व्यवस्था में जुट गए और शनिवार दोपहर बाद से ईंट आदि गिराकर निर्माण शुरू करा दिया। लगभग 100 मीटर की इंटरलॉकिंग शुरू होते ही घपला घोटाला की जानकारी आम हो गई।

अब सवाल यह है कि यदि इस इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की धनराशि खत्म कर भ्रष्ट्राचार की जानकारी नहीं होती तो लगभग दो लाख रुपए जेब में चले गए होते। प्रधान के के प्रजापति ने बताया कि यही भ्रष्ट्राचार नहीं किया गया है। अधूरा पंचायत भवन निर्माण में लाखो रुपए का भ्रष्ट्राचार इन्ही सचिव द्वारा किया गया है।

18 पिलर के बजाय 16 पिलर निर्माण कराया गया।नीव भर कर अधिक भुगतान करा लिया गया जिसके वजह से पंचायत भवन निर्माण अधर में है। एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है।यदि तीन वर्ष पहले इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का रूपया निकाल लिया गया है।जिलाधिकारी से की गई शिकायत पर निर्माण शुरू किया गया है तो यह भ्रष्ट्राचार है।कार्यवाही तय है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!