देश की एकता और अखंडता बनी रहे यही भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होगीः डॉक्टर धर्मेंद्र

गोरखपुर। जब भारत मां गुलामी की बेड़ी में जकड़ी हुई थी उन दिनों भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्त पैदा हुए जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस को संबोधित करते हुए कहीं डॉ धर्मेंद्र ने आगे कहा कि हमें उपरोक्त क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित में अपने समर्थ अनुसार सदैव कार्य करते रहना चाहिए जिससे देश की एकता अखंडता बनी रहे प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि अपने बच्चों और परिवार में देश हित की चर्चा होती रहनी चाहिए जिससे हमारी पीढ़ियां भी देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वालों को न भूले और भारत मां की आजादी और अखंडता के लिए हमेशा सोचते और कार्य करते रहें डॉ धर्मेंद्र ने आगे कहा कि आज देश में भाषा क्षेत्र धर्म संप्रदाय को लेकर आपस में जो भेदभाव बड़े हैं उसे सजग रहने की आवश्यकता है आज बहुत से राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ में भारत मां की अखंडता से हलवद कर रहे हैं जिनसे हम सबको सावधान रहने की आवश्यकता है। देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ हमारी सीमाएं हर तरह से सुरक्षित रहे यही देश के महान बलिदानों भारत मां के सच्चे सपूत भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम को बृजेश राम त्रिपाठी सहित अन्य कई महानुभावों ने भी संबोधित किया और महान क्रांतिकारी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही देश की आजादी में उनके द्वारा किए गए बलिदान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।