Ayodhya
घास काटने गयी किशोरी लापता, पुलिस की जांच शुरू

अम्बेडकरनगर। मां के साथ घास काटने गई किशोरी लापता हो गई। परिजन उसे हर संभव स्थान पर खोजबीन किया किन्तु उसका कही पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना कटका थाना में बीते 4 जनवरी को घटित हुई। कटका थाना के एक गांव की किशोरी बीते 4 जनवरी शाम को अपनी माता के साथ खेत में घास काटने गई थी। मां दूसरे खेत और बेटी अन्य खेत में घास काटने गई थी। कुछ देर बाद माता उसकी खोजबीन किया किन्तु उसका पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।