Ayodhya

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश सचिव बने बृजेश सिंह यादव

 

जलालपुर अंबेडकरनगर। प्रदेश में अपनी वापसी के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा बृजेश सिंह यादव को अपनी कोर टीम में स्थान दिया गया है। जलालपुर तहसील क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी बृजेश सिंह यादव अभी कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश सचिव हैं और क्षेत्र के युवाओं के बीच अपनी सक्रियता से काफी लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। सत्तासीन भाजपा सरकार को जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी सटीक , व्यंगात्मक और शैली से सोशल मीडिया पर घेरने वाले बृजेश सिंह के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की कोर टीम का सदस्य नियुक्त होने पर कांग्रेसियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति के उपरांत बृजेश सिंह यादव ने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताने के धन्यवाद देते हुए हुए बताया कि पार्टी ने उन पर जो भी जिम्मेदारियां सौंपी हैं उसके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया जाएगा। आने वाला समय कांग्रेस का है,जनता अब किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। सभी कांग्रेसियों को दृढ़ता पूर्वक आगामी चुनाव हेतु तैयारी में जुट जाना चाहिए।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!