Ayodhya

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री बने संतोष कुमार गुप्ता

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के रफीगंज बाजार निवासी तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले संतोष कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पत्र जारी कर जहां इन्हें शुभकामना दी है वही आशा व्यक्त किया है कि संतोष गुप्ता व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर जहां खड़े रहेंगे वहीं उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इनके प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर है। यह पद इन्हें 2025 से 2027 तक के लिए दिया गया है। राजकुमार सोनी, सप्रिय गोयल, संतोष सोनी,सुरेश मिश्र,अनिल कसौधन,सुनील मिश्र समेत अन्य व्यापारियों ने शुभकामना जताया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!