Ayodhya

ईदउल फितर त्योहार को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, मस्जिदों व ईदगाहों की सफाई का निर्देश

 

जलालपुर। ईदुल फितर के त्योहार को लेकर सरकारी अमला पूरी तैयारी कर चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास साफ सफाई रखने का जहां निर्देश दिए हैं, वहीं पालिका परिक्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने को कहा है। ईदुल फितर त्योहार को सकुशल संपन्न के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है।पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने नगर व क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों की एक अहम बैठक कोतवाली परिसर में नवरात्रि व ईद की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने की दिशा में निर्णय लिया गया। कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से दोनों पर्वों को गंगा जमुनी संस्कृति को कायम रखने की अपील की है।उल फितर त्योहार को लेकर नगर व क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय भी इमामों द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। वाजिदपुर स्थित पुरानी ईदगाह पर ईदुल फितर की नमाज का समय प्रातः 8ः30 बजे निर्धारित किया गया है। मंगुराडिला स्थित नई ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी। उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में प्रातः 7ः30 बजे अदा की जायेगी।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!