अपने पूर्वजों और गौरव गाथा को याद कर भारतीय संस्कृति को जीवित रखेंः डॉक्टर धर्मेंद्र

अंबेडकरनगर। कोई देश और संस्कृति लंबे समय तक तभी जीवित रह सकती है जब वह अपने पूर्वजों की गौरव गाथा को याद रखे। विश्वास तो उसी देश पर किया जा सकता है जिस देश के नागरिकों के मन में अपने पूर्वजों गौरव गाथा के प्रति प्यार और सम्मान हो ऐसा करने से उसे देश और उसकी संस्कृति को लंबे समय तक याद किया जाता है। श्रावण क्षेत्र महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारे पूर्वज श्रवण कुमार के मातृ पितृ भक्ति को याद रखना है और इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमें और आने वाली पीढियां को अपने भारतीय संस्कृति और पूर्वजों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने श्रावण क्षेत्र महोत्सव को शिव बाबा के प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही डॉक्टर सिंह ने आगे कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से गांव गरीब के बच्चों को आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच मिला है जो देश के होनहार कलाकारों को आगे बढ़ाने में मददगार और सहायक होगा। कार्यक्रम में एमएलसी हरिओम पांडेय एडीएम वित्त और राजस्व डॉक्टर सदानंद गुप्ता जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी जिला प्रचारक शैलेंद्र कुमार भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अनुपम पांडेय, विवेक पांडेय, संजय सिंह, युवा भाजपा नेता अभिषेक सिंह कटेहरी आदि बड़ी संख्या में स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक और आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जनपद में अग्रणी रूप से समाज सेवा में भाग लेने वाले संस्थानों और कलाकारों को श्रवण क्षेत्र शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जिले के माने जाने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक पांडेय आदि प्रमुख हैं।