व्यापारियों के साथ अधिकारियों का अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं-बनवारी लाल

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में जलालपुर नगर में व्यापारियों द्वारा ऐतिहासिक नगर भ्रमण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बनवारी लाल कंछल ने जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,मंत्री शंभु गुप्ता,दिलीप अग्रहरि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनंद जायसवाल बहुत संघर्ष शील ,कर्मठ के रूप में उतरेंगे, कुछ लोगों का फोन आया अपने किसको बना दिया बहुत खराब आदमी है। मेरे पास बहुत लोगों का फोन आया मुझे लगा आनंद जायसवाल से अच्छा कोई नहीं,जो इन्होंने जो जुलूस निकाला बहुत ही अच्छा रहा। जो भी अधिकारी जलालपुर सर्वे करने ना आए,नहीं तो व्यापारियों से झगड़े होंगे, अधिकारियो को बचना चाहिए। ये जल्द ही नई टीम तैयार करेंगी। अच्छे कार्यक्रम करने के लिए आनंद जायसवाल को बधाई दे देता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद जायसवाल और संचालन भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कृष्ण गोपाल गुप्ता ने अपने निजी वजह और संगठन द्वारा उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी,व्यापारी रामचंद्र जायसवाल, देवेश मिश्र, व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्त,हरिओम सोनी,विनोद श्रीवास्तव,भाजपा नगर महामंत्री विकास निषाद,भाजपा सभासद आशीष सोनी,अजीत निषाद,छोटू जायसवाल,सतनाम सिंह,मनोज पांडेय,शरद जायसवाल, रामवृक्ष भार्गव समेत बड़ी संख्या व्यापारी मौजूद रहे।