लोकसभा चुनाव को लेकर टांडा में भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित

-
लोकसभा चुनाव को लेकर टांडा में भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित
-
चुनाव का बिगुल बज चुका है, जरूरत है पार्टी कार्यकर्ताओं को सजग रहने की-धर्मेंद्र सिंह टिल्लू
टाडा ,अम्बेडकर नगर | भारतीय जनता पार्टी 55 लोकसभा अंबेडकर नगर के टांडा विधानसभा की बैठक मौर्य मैरिज लॉन पूनथर रामपूर में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी अंबेडकर नगर धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, वशिष्ठ अतिथि लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व संचालन विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह टीलू ने अपने उद्बोधन में कहा की लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को सजग रहने की जरूरत है आने वाले 60 दिनों तक सभी कार्यकर्ताओं का जी तोड़ मेहनत करना होगा और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिले। कोई भी व्यक्ति छूटे ना। कार्यक्रम के वशिष्ठ अतीथ अवधेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा मेहनत से काम करता है ,विगत वर्षों में हम लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ता काफी मेहनत किए है हमें और सजग रहने की जरूरत है आने वाले समय में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे 2017 में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके टांडा विधानसभा में कमल खिलाया था इस बार भी हमारे कार्यकर्ता मेहनत करके 2024 में अंबेडकर नगर से भाजपा प्रत्याशी को जीतने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक रमेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम का समापन तेजस्वी जायसवाल नगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से टांडा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा , टांडा की पूर्व विधायक संजू देवी , पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजन सूरत मौर्य , जिला मंत्री सुनील पासवान हसवर मंडल के नगर अध्यक्ष सुग्रीव कनौजिया जी सरकारी मंडल के नगर अध्यक्ष लाल जी यादव, सदरपुर मंडल के नगर अध्यक्ष धनीराम वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अंकित जायसवाल , दुर्गेश पाठक जी, संजीव जायसवाल , रिंकू गॉड , दशरथ मांझी, सुभाष माझी, अनुराग जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष, राकेश सोनकर , दिनेश मौर्य अखिल कपूर शाहिद तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।