लाठी से हमला कर प्रधान को मनबढ़ युवक ने किया घायल

-
लाठी से हमला कर प्रधान को मनबढ़ युवक ने किया घायल
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दबंग ने ग्राम प्रधान पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरौली ग्राम का है। उक्त गांव का निवासी रणविजय पुत्र बाबूराम वर्तमान में ग्राम प्रधान है। वह बीते शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे के लगभग अपने गांव में प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में बाजार जा रहा था।
शेखूपुर चौराहे के निकट पहुँचने पर गांव के ही दुर्गविजय पुत्र सुभाष यादव ने अकारण ही गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा प्रधान के बाइक रोकने पर उसने लाठी से प्रधान पर हमला कर दिया। प्रधान द्वारा भागकर अपनी जान बचाई गयी। उक्त घटना से भयभीत ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर जान व सम्मान की सुरक्षा की मांग की है।
ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित ग्राम प्रधान ने बताया कि आरोपित दुर्ग विजय यादव मनबढ़ और दबंग किस्म का इंसान है। गांव में कई लोगों के साथ वह मारपीट कर चुका है। ग्राम प्रधान ने किसी पुरानी दुश्मनी अथवा चुनावी रंजिश की संभावना से इनकार किया है।