Ayodhya
भाजपा मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में पहली बार महिला को मिला दायित्व
जलालपुर,अम्बेडकरनगर। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची गुरुवार रात को जारी कर दी। संगठन ने जलालपुर विधानसभा के 6 मंडल अध्यक्षों में चार बदल दिया गया ,जबकि 1 मंडल को होल्ड रखा गया है। भाजपा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोशिशें तो हमेशा से होती रही हैं, लेकिन संगठन में महिलाओं को पदाधिकारी बनने का अवसर कम ही मिल पाया है। लेकिन, पहली बार मंडल अध्यक्ष पद पर महिला का चयन किया गया है। जीवत मंडल से सरिता निषाद को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नगर महामंत्री विकास निषाद ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की दिशा में काम करती है। महिलाओं और कार्यकताओं में खुशी की लहर है।