ऑल इंडिया एम्पलाइज एनपीएस फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अरुण यादव

जलालपुर, अंबेडकरनगर। ऑल इंडिया एम्पलाइज एनपीएस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष अंकुश त्रिपाठी की अनुशंसा पर जलालपुर निवासी एवं शिक्षक अरुण यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बीते रविवार को लखनऊ स्थित एनेक्सी भवन के चौधरी चरण सिंह सभागार, सिंचाई विभाग में आयोजित फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उपरांत की गई। इस सम्मेलन में देशभर से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।अधिवेशन में प्रमुख रूप से क्रांति सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ), जे.पी. पांडेय (प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन), रामलाल यादव (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ), बसंत लाल (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ), पद्मनाभ त्रिवेदी (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन) एवं यूटेक के अध्यक्ष प्रदीप सरल उपस्थित रहे।सम्मेलन में पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, युवा व सक्रिय सदस्यों की भागीदारी और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष बल दिया गया।इसी कड़ी में शुक्रवार को अरुण यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पेंशन व्यवस्था में सुधार और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।