अलग- अलग जगहों से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

टांडा ,अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चलान कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्वेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडबल्यू संबंधित मु.अ.सं. 166/24 धारा 352,504,506,34 भादवि. व 3 (1) दध एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली टाण्डा से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त उबैदुर्रहमान पुत्र स्व. मेराज अहमद निवासी छज्जापुर थाना कोतवाली टाण्डा उम्र करीब 49 वर्ष को उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार मय हमराह उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल हरसोविन्द, कांस्टेबल श्यामा गुप्ता, कांस्टेबल रुपेश थाना कोतवाली टाण्डा द्वारा समय करीब 16ः40 बजे वारंटी अभियुक्त उपरोक्त को एसएन मैरिज हाल छज्जापुर थाना कोतवाली टाण्डा से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत एनबीडबल्यू वाद सं. 8073/08 संबंधित मुअसं 690/08 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधि. थाना कोतवाली टाण्डा से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रमापति पाण्डेय पुत्र राम जियावन निवासी चिन्तौरा थाना कोतवाली टाण्डा उम्र करीब 65 वर्ष को उपनिरीक्षक रामाग्रय मय हमराह उपनिरिक्षक अजय कुमार, कास्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल रुपेश थाना कोतवाली टाण्डा द्वारा घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये दोनों वारंटियों को न्यायालय चलान कर दिया।