Ayodhya

होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने एक दूसरे को दी बधाई

 

अम्बेडकरनगर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के अध्यक्षता में जलालपुर नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थिति व्यापारियों ने एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामानाएं देते हुए कहा कि व्यापारी आज एक साथ एकत्र हुए हैं यह एक सौहार्द का पर्व है। इसी तरह हम सभी को एक परिवार की तरह एक दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए। कोतवाल संतोष कुमार सिंह को होली का त्यौहार सकुशल संपन्न करने पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने चित्र देकर और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र विक्रम सिंह का व्यापार मंडल ,जिला प्रचार मंत्री विकास निषाद ने माला पहनाकर स्वागत किया। आनंद जायसवाल ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है ऐसा आयोजन प्रगति के नए आयाम को स्थापित करते हैं। देवेश मिश्र ने बताया कि कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न करके प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने इस दौरान एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,मंत्री शंभु गुप्ता,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र भारती,नगर महामंत्री शरद जायसवाल,व्यापारी विनोद मेहरोत्रा,मनीष सोनी,आकाश अग्रहरि,सप्रिय गोयल,मोहन जायसवाल,मनोज पांडेय,सभासद अजीत निषाद,अनुज सोनकर,आशीष सोनी, ऋषिकेश सैनी,राम वृक्ष भार्गव, रणजीत राजभर,सचिन मौर्य समेत मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!