Ayodhya

नारायण फाउंडेशन के कवि सम्मेलन में बीएन में उमड़ा जनसैलाब

  • भारत के मशहूर कवियों ने मुक्तकंठ से की विवेक मौर्य के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा

  • डीएम व जिलासंघ प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। नारायण फाउंडेशन के तत्वाधान में अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज के मैदान में होली स्नेह मिलन व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के आमंत्रण पर कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रमुख ओम प्रकाश काबरा, देश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल भारत समाचार के चेयरमैन ब्रजेश मिश्रा व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विवेक मौर्य के आये अतिथियों व कविगणों का पुष्प, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जिले के कोने कोने से आई भारी भीड़ से उमड़े जनसैलाब से बीएन इण्टर कॉलेज का ग्राउंड खचाखच भर गया जो देर रात्रि तक अनामिका अंबर के गाने पर झूमता रहा। शहर के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, विख्यात डॉक्टरों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों व आम जनमानस ने मनोयोग से सभी कवियों का काव्य पाठ सुना। कटेहरी से भाजपा विधायक धर्मराज निषाद व खलीलाबाद से भाजपा विधायक अंकुरराज तिवारी ने कार्यक्रम में प्रमुखता से शिरकत की। नारायण फाउंडेशन के इस कवि सम्मेलन में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री अनामिका जैन अम्बर, अभय निर्भीक, सर्वेश अस्थाना, अजय अंजाम, विकास बौखल, प्रतीक गुप्ता व धीरेंद्र क्षणिक के शानदार प्रस्तुति की गवाह बनी। सभी कवियों ने शहर के बीचों बीच आयोजित इस शानदार कार्यक्रम व विवेक मौर्य के सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान की मुक्तकंठ प्रशंसा की। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विकास बौखल की हास्य कविताओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। अजय अंजाम और अभय निर्भीक की देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं ने श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनामिका जैन अम्बर ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। उनकी दिल्ली के सिंघासन पर राज करेगा राम भक्त और अयोध्या के बाद काशी और मथुरा की बारी है जैसी रचनाओं पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में जनता की विशाल भागीदारी से सभी कविगण खूब गदगद नजर आए और हर थोड़ी देर में उत्साहित जनता की भागीदारी की सराहना करते नजर आये। नारायण फाउंडेशन और उसके संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन की चारों ओर सराहना हो रही है। कार्यक्रम में विवेक मौर्य ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया व अपने स्वागत भाषण में कहा कि “यह कवि सम्मेलन होली के अवसर पर किया जा रहा है होली हमारे देश की परंपराओं की संवाहक है और एकता और अनेकता का अद्भुत संगम यह होली है। हम लोगों के यहां पर एकत्र होने का उद्देश्य भी समाज में एकता भाईचारा राष्ट्र के प्रति प्रेम को उत्पन्न करने की इच्छा है। संभवतः यही वजह है कि आज यहां पर देश के वह सुनाम धन्य कवि आए हैं जिन्होंने समाज को हमेशा एकता के सूत्र में बांधा है। मैं आप लोगों को बहुत बधाई देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को एक साथ सिद्ध करने के लिए हम लोग यहां एकत्र हैं। जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर राष्ट्रीयता की भावना नहीं होगी जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर अपने देश के प्रति समर्पण की भावना नहीं होगी जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर अपने देश को एकता के सूत्र में बांधने की भावना नहीं होगी तब तक हम देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में गति बढ़ा नहीं पाएंगे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!