जोरियन कटुई में मकान के अन्दर युवक की मौत,परिजनो में कोहराम

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जोरियन कटुई गांव में गुरुवार की सुबह घर के अंदर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। अपने दामाद के साथ थाने पहुंचकर मां ने पुत्र की मौत पर संदेश जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जोरियन कटुई के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव (40 वर्ष) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पैर में प्लास्टर लगा है। गुरुवार सुबह करीब 7ः30 बजे घर के अंदर अचानक उनकी मौत हो गई। इससे स्वजनों में कोहराम मचा है। मृतक के एक पुत्र व पुत्री है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी रेखा श्रीवास्तव राजस्थान में रहती है पति के मौत की खबर सुनकर वह वहां से घर आ रही हैं। मृतक की मां शैला देवी ने दामाद के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मौत पर संदेश जाताया कहा है कि उनके पुत्र की मौत स्वाभाविक नहीं है। उसे साजिशन मारा गया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत स्वाभाविक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।