Ayodhya

अमेरिकी कम्पनी एक्सॉनमोबिल के इंजीनियर बने रामेन्द्र पाण्डेय

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के सैरपुर उमरन गांव निवासी नामवर पांडेय के पुत्र रामेंद्र ने वर्ष 2024 की गेट परीक्षा में 17वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ गुरूजनों ऐव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रामेंद्र पांडेय ने वर्ष 2022 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी अमेठी से बीटेक किया। संस्था में टॉप करने के कारण राज्यपाल ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था। वर्तमान में रामेंद्र पांडेय आईआईटी धनबाद से एमटेक कर रहे हैं। इसके साथ अभी हाल में रामेन्द्र ने अमेरिका की सबसे बड़ी तेल और गैस कम्पनी एक्सॉनमोबिल में उनका चयन इंजीनियर के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता पर चाचा सुरेंद्र देव पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र, डॉ. गोविंद तिवारी, डॉ जेपी पांडेय, भाजपा नेता अरविंद पांडेय, राकेश पांडेय, पूर्व प्रधान मुन्नी लाल समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!