Ayodhya

भाजपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद का नामांकन कल

अंबेडकरनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद को अंतिम समय में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह उनकी परंपरागत सीट है। विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब हो कि सपा ने यहां सांसद लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर आए अमित वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा व बसपा के उम्मीदवारों ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी ने अभी गुरुवार तक नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। भाजपा से धर्मराज निषाद के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब उप चुनाव रोचक होने की संभावना है। वह तीन बार कटेहरी से विधायक रह चुके हैं। सभी चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर लड़ा था। धर्मराज निषाद की गिनती बसपा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वर्ष 2018 में वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वर्ष 2022 में भाजपा ने उन्हें अकबरपुर विधानसभा में प्रत्याशी बनाया था, लेकिन चुनाव में उन्हें सपा के रामअचल राजभर से हार का सामना करना पड़ा था।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!