Ayodhya

नागरिकों के कर्तव्य विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह डा. राज बिहारी ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग के कोई भी राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। ये उद्गार उन्होंने के.बी.पी.जी. कालेज में आयोजित एक गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कही।‘राष्ट्र की उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस देश के नागरिक मात्र अधिकार की बात करें किंतु कर्तव्यों के बारे में सोचें भी नहीं वो राष्ट्र कत्तई प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवाधिकार की भी रक्षा कर्तव्य भाव पर ही आधारित है। इसी क्रम में आगे उन्होंने कहा कि भारत का भला तभी हो सकता है जबकि हर नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति सचेष्ट रहे कि किस सीमा तक अधिकारों की मांग की जाय कि देश का अहित न हो। इसी क्रम में हिंदुत्व की संकल्पना की वकालत करते हुए कहा कि हिंदुत्व ही है जो विश्व बंधुत्व का भाव रखता है, विश्व बंधुत्व के भाव से विश्व में शांति आ सकती है और सबल राष्ट्र ही विश्व बंधुत्व में भूमिका निभा सकता है। नागरिक कर्तव्यों के बारे में उन्होंने कहा नागरिक कर्तव्य इस बात की अनुमति नहीं देते कि जाति, धर्म, वर्ग आदि को लेकर कोई दुर्भावना पाली जाय और राष्ट्र के बजाय किसी समुदाय की मजबूती के लिए कार्य हो।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि परिवार से समाज और समाज से ही राष्ट्र बनता है इसलिए सबसे छोटी इकाई परिवार में कर्तव्यबोध का भाव भरने के लिए बच्चों को संस्कारित करना आवश्यक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को आदर्श बच्चे बनाने के लिए सबसे पहले अभिभावक को स्वयं आदर्श व्यक्तित्व बनना पड़ेगा और यहीं से व्यक्ति अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होना शुरू कर देता है। उक्त अवसर पर अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम देकर केशव नाथ तिवारी और गोवर्धन तिवारी द्वारा किया गया तथा संचालन नीरज द्विवेदी द्वारा किया गया। आभार प्रकाश कालेज के प्राचार्य डा. अशोक सिंह द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर तिलकधारी, शरद चंद उपाध्याय, जवाहर सिंह, राज पति ओझा, धर्मराज सिंह, डा. उमेश सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!