Ayodhya

बिहलोल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • बिहलोल में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जलालपुर।अंबेडकरनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण सभा का आयोजन अकबरपुर विकासखण्ड बिहलोलपुर गांव में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में 6 गांव के 350 से अधिक महिला पुरुष ने प्रतिभागिता किया।पर्यावरण संरक्षण सभा मे जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी जिला उद्यान निरीक्षक राकेश वर्मा सहायक उद्यान निरीक्षक सुनील कुमार ने सम्बोधित किया।पर्यावरण संरक्षण सभा को सम्बोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता’ है, जिसका नारा है ‘हमारी भूमि। हमारा भविष्य। हम जनरेशन रेस्टोरेशन हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में स्टॉकहोम कोंफ्रेस के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया था। यह विश्व की पहली कोंफ्रेंस थी जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बात हुई थी। यूएनईपी का गठन भी इसी वर्ष हुआ था।गायत्री ने बताया कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण का ही नहीं बल्कि जीवन सँरक्षण का भी दिन है।पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत पर्यावरण संरक्षण अधिनियम भारत की संसद द्वारा 1986 में पारित किया गया था। यह अधिनियम 19 नवंबर 1986 को लागू हुआ था।मानवाधिकार सँघर्ष प्रकोष्ठ अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष आर आर पाठक ने कहा कि
अधिकांश गरीब भूमि, वन और पशुओं जैसे संसाधनों पर निर्भर हैं। उनके लिए पर्यावरण ही अर्थव्यवस्था है। अत: पर्यावरण का क्षरण गरीबी का कारण बनता है। आर्थिक पिछड़ेपन के अन्य कारण भी हैं लेकिन पर्यावरण का क्षरण आर्थिक कल्याण के मूल में हैं।अँत मे मनोज कुमार द्वारा सभी को दो पेड़ लगाने पानी बचाने कचरा प्रबंधन करने जलस्रोतों के सुदृढ़ीकरण करने आदि के सँकल्प के साथ सभा का समापन किया गया।सभा को सफल बनाने में छोटेलाल रानी अनुपम आशमा देपेश निरकला मोहम्मद इसराइल रीमा पूजा अँजलि आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!