रामलीला मैदान टाण्डा में होली मिलन समारोह आयोजित
- रामलीला मैदान टाण्डा में होली मिलन समारोह आयोजित
टांडा,अंबेडकरनगर। नगर के पुराने श्रीरामलीला मैदान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार का महामूर्खाधिराज संजीव जायसवाल को चुना गया। इसके अलावा महामूर्ख विशू सलूजा, महाघाघ जय प्रकाश तिवारी एडवोकेट को चुना गया। होली मिलन समारोह में समाज की कुरीतियों व भ्रष्टाचार पर लोक गीत भी लोगों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद गुदगुदी पत्रिका का विमोचन हुआ। जिसमें जानलेवा विभाग ,चुगुलखोर विभाग ,झगड़ा लगाओ विभाग के माध्याम से समाज के हर वर्ग के लोगों की टाइटिल जारी की गयी। इस दौरान आयोजक ईश्वर दयाल जायसवाल ने कहाकि होली का त्योहार आपसी भाई-चारे का त्योहार है। इस त्योहार से गंगा जमुनी संस्कृत की डोर और मजबूत होती हैै। इस दौरान रामलीला परिसर में सभी गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर सरदार त्रिलोक सिंह,श्यामबाबू ,अनिरुद्ध अग्रवाल, राकेश मिश्र, राम सूरत मौर्य, मुजीब अहमद, सैय्यद कसीम अशरफ, गप्पू टंडन, प्रदीप माझी आदि मौजूद रहे।