बारात के इंतजार में घराती दूल्हे की प्रेमिका ने शिकायत कर खुशियों में डाला रोड़ा
![](https://www.hindmorcha.in/wp-content/uploads/2023/10/logo.jpg)
-
बारात के इंतजार में घराती दूल्हे की प्रेमिका ने शिकायत कर खुशियों में डाला रोड़ा
-
मामले में जलालपुर पुलिस ने दूल्हे के घर पहुंचकर रोकवाई शादी,लोगों के रो-रोकर बुरा हाल
जलालपुर,अंबेडकरनगर। लड़की पक्ष के लोग टेंट हाउस लगाकर खाना बनाकर बारातियों का इंतजार कर रहे थे उधर दूल्हे की प्रेमिका ने पुलिस से दूसरी शादी की शिकायत कर दिया। शिकायत के बाद बारात दुल्हन के घर नहीं पहुंची जिससे विवाह कार्यक्रम में जहां भंग हो गया वहीं लाखों रुपए का नुकसान हो गया। अपमानित परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं दुल्हन की शादी की आस टूटने से गुमसुम हो गई। वहीं बारात नहीं आने से वधू पक्ष के लोग सदमें में हैं। इब्राहिमपुर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाली के लारपुर गांव के मोहितराम वर्मा ने अपने पुत्री की शादी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के छोटका रकबा गांव निवासी शिव बक्श वर्मा के पुत्र कुंज बिहारी वर्मा के साथ तय किया था। रविवार को बारात आनी थी। इधर वधू पक्ष के लोग धूम धाम से शादी की तैयारी में जुटे थे। नात रिश्तेदार सभी पहुंच चुके थे। बारातियों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन बारात नहीं आई। इसी बीच पुलिस आ गई और विवाह कार्यक्रम रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचते ही विवाह कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार लड़का किसी गैर जाति की लड़की से प्रेम करता था। लेकिन घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। वर पक्ष के लोगों ने लड़के की शादी लारपुर गांव की एक लड़की से तय कर रखी थी। रविवार को बारात जाने की तैयारी चल रही थी। इसकी जानकारी प्रेमिका को होने पर वह इब्राहिमपुर थाने पहुंच गई। और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को सारी जानकारी दी। बताया जाता है की प्रेमिका गर्भवती है। उधर सूचना पाकर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने वधू के घर पहुंच कर विवाह कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। शादी टूटने से वधू पक्ष के लोग सदमें में है। वहीं दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।