बिहार मुख्यमंत्री के बयानबाजी से खफा भाजपाईयों ने जलाया पुतला
-
बिहार मुख्यमंत्री के बयानबाजी से खफा भाजपाईयों ने जलाया पुतला
अम्बेडकरनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और नीतीश कुमार हाय,हाय। नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने नीतीश कुमार को समस्त नारी जाति का अपमान करने और एक विछिप्त मानसिकता का व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा ऐसी टिप्पणी एक गिरी हुई मानसिकता का परिचायक है।
ऐसी शर्मनाक बयान की घोर निंदा होनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लायक नहीं है। जिस व्यक्ति की सोच इतनी शर्मनाक हो जिसे मर्यादित और अमर्यादित का ज्ञान न हो उसे प्रदेश के मुखिया का पद छोड़ देना चाहिए। संपूर्ण नारी समाज को कलंकित करने वाले नीतीश कुमार की घोर निंदा करती हूं। महिला विधायक उसी सदन में बैठी थी फिर भी उन्हें इस तरह की अशोभित बात कहते हुए लज्जा नहीं आई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारी अंजू पांडेय, लीलावती, कमलेश यादव,संगीता चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री विनय पांडेय, पंकज वर्मा,विवेक तिवारी, राजेश कुमार,सुरेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।