Maharajganj

नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति, देवर, ससुर गिरफ्तार,जेल

  • नव विवाहिता की हत्या के आरोप में पति, देवर, ससुर गिरफ्तार,जेल
  • हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
    नौतनवां।

महराजगंज: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थ नगर मोहल्ला निवासी सोमनाथ पुत्र राम किशोर की पत्नी की दहेज को लेकर हत्या के मामलें में सोनौली पुलिस ने पति, ससुर और देवर को नेपाल भागते समय गिरफ्तार करने का दावा किया है।
खबरों के मुताबिक सोमनाथ उम्र 30 वर्ष की शादी करीब 5 माह पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव के श्रीनगर टोला निवासी वंदना से बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। जिसकी ससुराल में घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मौत की सूचना जैसे ही लड़की के पिता को मिली वह तत्काल लड़की के घर पहुंच कर जानकारी ली और सोनौली कोतवाली पहुंचकर एक तहरीर दिया। जिसमें लिखा है कि मेरे पुत्री वंदना का दहेज के लिए घर के अंदर मार डाला है।
लड़की के पिता मोहन की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह तथा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी। और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शव को पीएम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए रामकिशोर पुत्र श्री राम, सोमनाथ पुत्र राम किशोर, अमरनाथ पुत्र राम किशोर निवासी वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थ नगर थाना सोनौली को पुलिस ने नेपाल भागते समय भारतीय सीमा केवटलिया में गिरफ्तार करने का दावा किया है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष:

इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह के निर्देश पर दहेज हत्या के मामले में तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!