रांग साइड चलने से बाज नहीं आ रहे लोग आये दिन होती है दुर्घटनाएं: थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव,
-
यातायात नियमों का पालन करने की पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने लोगों से की अपील.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज
लक्ष्मीपुर/पुरन्दरपुर।
महराजगंज: पुरन्दरपुर अंतर्गत रांग साइड से दौड़ते वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। इनकी वजह से ही आए दिन हादसें हो रहे हैं। ऐसे मामलों में पुरन्दरपुर पुलिस की ओर से लगातार रांग साइड से चलने वालों का चालान व हेलमेट जाँच अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों में सुधार लाने को तैयार नहीं हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोग अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अपने जिंदगी और दूसरों के जीवन की जरा भी फिक्र नहीं है।
इस समस्या को दूर करने के लिए पुरन्दरपुर पुलिस लोगों को तमाम तरह से जागरूक करने का प्रयास करते हैं। लेकिन लोग इसमें सुधार करने को तैयार नहीं हैं। अधिकांश होता ये हैं कि लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रांग साइड से ओवरटेक करने से भी परहेज नहीं करते। इससे हादसे हो जाते हैं। और ऐसे वाहन चालकों की मौत तक हो जाती है। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि गलत दिशा से ओवरटेक मौत का कारण अधिक होता है।
वही थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि हमेशा गलत दिशा से ओवरटेक खतरनाक होता है। सभी वाहन चालकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी गलत दिशा से ओवरटेक न करें। इससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। सभी वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की जान की फिक्र करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी तनाव में वाहन न चलाएं। ड्राइव करते समय दिमाग शांत रखें। बिगड़े मूड में हमेशा ड्राइव करने से बचें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वाहन चलाते समय पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा करने पर सभी सुरक्षित रह सकते हैं।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.