Maharajganj

प्रधानमंत्री आवास में धांधली का आरोप लगाकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री को सौंपा शिकायती पत्र.

  • प्रधानमंत्री आवास में धांधली का आरोप लगाकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री को सौंपा शिकायती पत्र.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बरनहवा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार गोरखपुर में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से पात्रों को छोड़कर अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरनहवा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान द्बारा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास नही दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थी आवास के लिए दर दर भटक रहे हैं।

आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से अपात्रों से पैसा लेकर उन्हे पात्र कर दिया गया है और प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया और फूस की झोपडी में गुजर बसर करने वाले पात्र लाभार्थी आवास से बंचित रह गए हैं।

ग्रामीण रामराज साहनी, अर्जुन साहनी, चुल्हाई पासवान, सुधाकर साहनी, ओमप्रकाश सिंह, महबूब आलम, मनोज साहनी, मोतीलाल साहनी, अन्नू शर्मा, सद्दाम अली, आर वी लाल साहनी, कपशरन साहनी, राजेन्द्र मौर्या, राजेन्द्र साहनी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर आवास की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!