Maharajganj

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित जनपद के अधिकारियों के कार्यों की जलशक्ति मंत्री ने की सराहना

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित जनपद के अधिकारियों के कार्यों की जलशक्ति मंत्री ने की सराहना.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज.

  • सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेने महराजगंज पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह.
  • कुछ विभागों को छोड़ महराजगंज के सभी अधिकारियों ने 100 दिन के कार्य योजना को 95% तक पुरा किया.

महराजगंज: पिछले कुछ दिनों से लगातार सरकार के मंत्री गण महराजगंज में 100 दिन में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में जलशक्ति मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचे, वहां पर उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भाजपा विधायक एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिले के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया .जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले सात-आठ सालों में केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व में सरकार एवं राज्य में योगीजी के नेतृत्व में सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को अधिकारी किस तरह से धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं. जिसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए वह कम है. इन आठ सालों में अधिकारियों की सोच काफी बदली है, काफी सकारात्मक सोच के साथ वह अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण योगीजी की एक महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना है, जिसको जिले के सभी कर्मचारियों के साथ साथ आमजन भी इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं, आम जनता इसे अपना कार्यक्रम समझकर वृक्षारोपण के महापर्व में अपने आप को समर्पित कर रही हैं, जो एक सराहनीय पहल है. उन्होंने बताया कि योग जैसा कार्यक्रम जोकि सरकारी कार्यक्रम नहीं है उसके बावजूद लोग इसको बड़े चाव से कर रहे हैं. लोगों में यह परिवर्तन देखकर मन गदगद हो जाता है. उन्होंने बताया कि सभी विभागों को 100 दिन का एक कार्य योजना दिया गया था, जिसमें कुछ विभागों को छोड़कर सभी विभागों ने उन कार्य योजनाओं को अमल में लाने का अभूतपूर्व प्रयास किया है, उसमें वह 95% खरे उतरे हैं. महराजगंज के इस कार्यक्रम में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, व भारत सरकार के केंद्रीय वित्तमंत्री पकंज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह विधायक पनियरा, जय मंगल कनौजिया विधायक सदर, ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां, जनार्दन प्रसाद गुप्त, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश अरुण शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश समीर त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, कृष्ण गोपाल जायसवाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद महराजगंज, प्रमुख रामहरष गुप्त, प्रमुख रामप्रीत गुप्ता, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, प्रमुख हरीश चंद्र वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमित्रा भारती, संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियार, जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा की महामंत्री वंदना तिवारी, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉक्टर फरीदा, जिला मंत्री गौतम तिवारी, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, कार्यालय मंत्री राजीव विश्वकर्मा, शर्मा प्रसाद विश्वकर्मा, जंत्री मद्धेशिया,संदीप पटेल, अमरनाथ पटेल, के नेतृत्व मे स्वागत् किया गया.

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!